जाली नोट खपाने वाले फरार आरोपी को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूजापाठ कर रूपये दुगना करने का देता था झांसा

आशीष दास

कोंडागांव । प्रार्थी जोगेन्द्र नेताम पिता स्व. रामनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी बडे़डोगर ने दिनांक 04.04.2022 को थाना फरसगांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोण्डागांव मेले के दौरान दो अंजान व्यक्ति से मुलाकात हुई थी जिन्होने बताया कि वो अपनी सिद्धी व पुजा पाठ से पैसा कई गुना बढ़ा देता हूॅ। जिससे जोगेन्द्र नेताम उनके झांसे में आ गया । प्रार्थी के 50 हजार रुपये को 02 करोड़ रुपये बनाकर देने की बात तय हुई तथा जोगेन्द्र नेताम को 50हजार रुपये लेकर दिनांक 08.03.2022 को फरसगांव जटायू टेकरी के पास वाले शिव मंदिर में बुलाया गया और मंदिर में वृहद पूजापाठ किया गया फिर पूजापाठ के दौरान आरोपियों द्वारा जोगेन्द्र नेताम को मंदिर के बाहर इंतजार करने के लिए कहा गया ।

पूजापाठ पूर्ण होने के बाद आरोपियो ने जोगंन्द्र नेताम को रुपयो से भरा एक पैकेट दिया और 02 सप्ताह तक उस पैकेट का पूजा करने के बाद पैकेट को खोलने कहा गया । 02 सप्ताह पूर्ण होने पश्चात् जोगेन्द्र नेताम ने जब उस पैकेट को खोला तो उसके अन्दर 500-500 रुपये के कुल पच्चास हजार रूपये के नकली नोट थे। प्रार्थी के द्वारा जब आरोपीगण के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो दोनो आरोपी का मोबाईल नंबर बंद था । जिससे जोगेन्द्र नेताम को आरोपियो के द्वारा पूजापाठ कर रुपया बढाने के नाम पर छल पुवर्क 50 हजार रूपये का असली नोट लेकर 50 हजार रूपये का नकली नोट देकर आर्थिक क्षति पहुचांने का अहसास हुआ तब प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/2022 धारा 420, 489, 34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव दिव्यांग पटेल के आदेश से एवं एडिशनल एसपी राहुलदेव शर्मा के मार्गदर्शन व एसडीओपी फरसगांव मणिशंकर चंद्रा के पयर्वेक्षण में आरोपी पता तलाश हेतु टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। थाना क्षेत्र मे लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे का अवलोकन कर आरोपियों की पता तलाश की गयी। जिस पर एक आरोपी दुजराम बांधे पिता धनीराम बांधे उम्र 48 वर्ष, निवासी झोकरा किलेपार, जिला बालोद को दिनांक 14.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

मामले में एक अन्य आरोपी फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। जो दिनांक 19.07.22 को अपने ग्राम पोटिया स्थित घर पर उपस्थित मिला जिसे पूछताछ कथन लिया गया जिसने उनके द्वारा दुजराम बांधे के साथ मिलकर प्रार्थी जोगेन्द्र नेताम को झरण करने के नाम पर पचास हजार रूपये के नकली नोट देकर व छल कर असली पचास हजार का नोट लेना स्वीकार किया तथा अपने मेमोरण्डम के मुताबिक 500-500 रूपये के दो नकली नोट बरामद कराया आरोपी की प्रार्थी व गवाहों के समक्ष पहचान कार्रवाई करवाया गया। जिसमें प्रार्थी व गवाहों के द्वारा भोजन उर्फ भोजेन्द्र जोशी के द्वारा ही घटना कारित करना बताया गया हैं।

आरोपी भोजन उर्फ भोजेन्द्र जोशी पिता स्व्0 मोहन लाल उम्र 51 वर्ष, निवासी पोटिया थाना नंदिनी जिला दुर्ग के विरूद्व पयार्प्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से आज दिनांक 20.07.22 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

संपूर्ण कार्रवाई मे निरीक्षक भापेन्द्र साहू , उप निरीक्षक प्रहलाद यादव, प्रमोद कतलम, प्रधान आरक्षक घासू मरकाम, आरक्षक मनोज वट्टी, कृष्ण कुमार साहू, कृष्ण कुमार सोनवानी , किरण नेताम, की भूमिका सराहनीय रही।