दरबार मोखली मे शिक्षकों के विदाई समारोह का आयोजन, याद किये साथियों के साथ बिताए हुए पल



पाटन।शासकीय हाई स्कूल सेमरी में स्थानांतरित शिक्षकों के विदाई हेतु 19 दिसम्बर  2025 को स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

सर्व प्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र में पुष्पहार अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

स्थानांतरित शिक्षिका श्रीमती उत्तरा साहू एवम लिपिक दया नायक के अपने  विद्यालयों में दिए योगदान को याद करते हुए उनकी सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सहित सभी शिक्षकों ने  साथ बिताए पलों को याद किया और अपनी भावनाएँ प्रकट की तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

तत्पश्चात श्रीमती उत्तरा साहू एवम श्री नायक ने स्कूल की यादों को साझा किया। यह पल बहुत ही मार्मिक और भावुक रहा। लंबे समय से एक साथ मिलकर कार्य करने वाले अपने साथियों की बातें सुनकर तथा उनके विदाई से सभी शिक्षकों की आँखे नम हो गईं।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक श्रीमती हीरा वर्मा ने श्रीमती साहू द्वारा विद्यालय में किए सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सेवानृवित्त लिपिक भरत लाल साहू भारत लाल देवांगन बिजौरा माया यादव मोनिका साहू सुनीता राव ज्योति बनस्कार एनके आडिल राकेश साहू लेखन सिंह शिवारे केके ध्रुवे कान्हा सिंह सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।