उतई । शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिरपोटी में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक का विदाई समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । विदाई एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक चन्द्रिका प्रसाद गायकवाड़ व उनकी धर्मपत्नी झमित गायकवाड़, अध्यक्षता सरपंच पोषण साहू, विशेष अतिथि संकुल प्राचार्य बृजनाथ चौधरी, उपसरपंच धनेश्वरी कुंजाम, गौकरण साहू रहे। इस कार्यक्रम में शाला परिवार तथा पंचायत की ओर से सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को अभिनंदन पत्र, प्रतीक चिह्न व उपहार भेंट किया गया तथा ग्रामवासी द्वारा सम्मान किया गया, साथ ही शाला से पदोन्नत प्रधान पाठक अनिल साहू का सम्मान किया गया । सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के नाम परिचय व अभिनंदन पत्र का वाचन शिक्षक पोषण मारकंडे ने किया । इस समारोह में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिरपोटी के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, उनकी धर्मपत्नी झमित गायकवाड़, सरपंच पोषण साहू, संकुल प्राचार्य एवं पदोन्नत प्रधान पाठक अनिल साहू द्वारा उद्बोधन दिया गया । इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक चन्द्रिका प्रसाद गायकवाड़ ने सभी बच्चों को काफी, चॉकलेट, शिक्षा सारथी, रसोइया को उपहार एवं शाला को प्रिंटर भेंट किया । इस कार्यक्रम में गायकवाड़ जी के पुत्र दिग्विजय, पुत्रवधू जिकेश, पुत्री सुधा, दामाद टीकम आडिल, चन्द्रशेखर चतुर्वेदी, मृणाल गायकवाड़, पंचगण, रोजगार सहायक चन्द्रभूषण कोसरे, ग्रामवासी पुहूप राम साहू, पीला राम साहू, टिकेश्वर पनरिया, धर्मेन्द्र जोशी, मोहन साहू, योगेन्द्र चन्द्राकर, धनसाय निषाद, संकुल समन्वयक प्रणव मंडरिक, प्रभारी प्रधानाध्यापक कोमल साहू, व्याख्याता पारस रात्रे, शिक्षकगण मनीष सिंह, शिवराम ठाकुर, संतोष यादव, मेनका बेलचंदन, बबीता चन्द्राकर, जागृति मारकंडे, मनीष साहू व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बबीता चन्द्राकर तथा आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक प्रणव मंडरिक ने किया ।