शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराकापा (न) में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

मुंगेली।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराकापा (न), संकुल- लालपुर थाना, वि.ख. लोरमी, जिला-मुंगेली, छत्तीसगढ़ में दिनांक 06 जुलाई 2024 को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में संस्था के प्रधान पाठक पवन कुमार बंजारे को सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। मंच संचालन का कार्य शिक्षक अशोक कुमार यादव ने किये।

समारोह का शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से की गई। आए हुए अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत पुष्पहार पहनाकर और गुलाल से तिलक लगाकर किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत पर नृत्य किये। मुख्य अतिथि सरपंच अजीत बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधान पाठक का संस्था संचालन एवं प्रबंधन कार्य उत्कृष्ट और सराहनीय था। एक राष्ट्र निर्माता को विदाई देते हुए दुख की अनुभूति हो रही है।

सभी शिक्षकों ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किये। छात्राओं ने करमा गीत पर नृत्य किये और उद्बोधन दिए। संस्था के शिक्षकों ने प्र.पा. को शॉल, मोमेंटो, डायरी, पेन, श्रीफल, पुष्पगुच्छ सप्रेम भेंट प्रदान किये। विद्यार्थियों ने मोमेंटो और गिफ्ट प्रदान किये। अन्य स्कूलों से आए हुए शिक्षकों ने भी अंग वस्त्र, श्रीफल और पुष्पगुच्छ सप्रेम भेंट प्रदान किये। स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा कक्षा आठवीं में प्रथम भावना नवरंग, द्वितीय करन टंडन और तृतीय स्थान आदित्य बघेल के आने पर स्कूल के शिक्षकों के द्वारा उनको मेडल, कंपास, कॉपी और पेन प्रदान कर सम्मानित किये।

इस समारोह में शास. पूर्व माध्य.शाला बिजराकापा न के शिक्षक दिगेश्वर सिंह बघेल, शास. प्राथ. शाला बिजराकापा खुर्द के प्र.पा. गोरेलाल नवरंग, सहा. शिक्षक पवन अनंत, गोकुल भास्कर, शास. प्राथ. शाला झोंका के प्र.पा. फूलचंद बंजारे, सहा. शिक्षक कान्ता कुमार कुर्रे, वरिष्ठ नागरिक किशुनदास बघेल, एस.एम.सी. पूर्व अध्यक्ष रमेश बघेल, सुरेंद्र यादव, संजीत बघेल, ईश्वरदास बघेल, संतोष कुमार जांगड़े सहित अन्य नागरीकगण उपस्थित थे। स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक मेलूराम साहू ने आभार प्रकट किये। सभी शिक्षकों ने शाला परिसर में वृक्षारोपण किये।