अंडा। अंडा थाना प्रभारी अम्बिका प्रसाद ध्रुव
का स्थानांतरण अंडा से जामगांव हो गया है। जिस पर थाना परिसर में उनका विदाई समारोह आयोजित हुआ। पुलिस स्टॉफ एवं क्षेत्रीय लोगों ने थाना परिसर में एक विदाई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। लोगों ने अम्बिका प्रसाद ध्रुव के कार्यकाल की सराहना की। इन्होनें अपने कार्यकाल में अंडा थाना सहित अपने क्षेत्र के अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जिससे असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण निर्मित हो गया था। वह आम लोगों से सरलता से मिलते थे व गरीबों की मदद करते हैं। उनके द्वारा कोरोना काल में भी लोगों की लगातार सहायता की गई। इस दौरान अम्बिका प्रसाद ध्रुव ने कहा कि स्थानांतरण में जाना एक प्रशासनिक प्रक्रिया है मेरी वर्दी लोगों को न्याय दिलाने एवं अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सदैव कार्य करती रहेगी। मेरे पास जो जरूरतमंद मैंने उसकी हर संभव मदद की। इस अवसर पर एस आई दिनेश वर्मा,सुन्दर लाल नेताम, राघवेंद्र सिंह,झग्गर टंडन,प्रधान आरक्षक श्यामलाल साहू,कौशलेंद्र सिंह,लक्ष्मी पात्रे,धन्नु ठाकुर, महिला आरक्षक जेस्मिका कुम्हारे,आरक्षक भावना ठाकुर, कुबेर सिंह,रितेश कुर्रे,हिम्मत, हेेमलता ठाकुर ,आकाश अवस्थी,112 गाडी की ड्राइवर दिनेश चंद्राकर, प्रमोद कोशे,जितेन्द्र सिन्हा सहित अंडा थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्थित थे।







