संजय साहू अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के शा. उ. मा. वि. रसमड़ा में 11वी के छात्र छात्राओं द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ ससम्मान विदाई दी गई । 12वी के छात्राओं ने विदाई के दिन साड़ी पहनकर आयी, जिससे एक समय पहचानना मुश्किल हो गया था । बच्चे अपने अध्ययनन काल के अंतिम दिवस काफ़ी भावुक नजर आये । उन्होंने अपने शैक्षणिक जीवन के मीठे व कडुवे अनुभव को कक्षा 11वी के बच्चों के साथ शेयर किये । इसके पहले स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री एम. एल. चंदेल व स्टॉफ के सभी शिक्षिकाओं ने माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम की शुरुवात की , बच्चे बारी -बारी से आकर अपने परिचय दिए, व अपने अनुभव बताये । व्याख्याता जयपाल सिंह गांवरे ने बच्चों को अच्छे नंबर लाने के टिप्स दिए । कार्यक्रम को श्रीमती वर्षा वर्मा, नलिनी मैडम व श्री एम. एल. चंदेल सर ने भी सम्बोधित किया । 12 वी के विद्याथियों द्वारा कक्षा 11वी के विद्याथियों को स्कूल दीपदान सम्पर्पित किये और स्कूल में अनुशासन व गरिमा को बनाये रखने हेतु शुभकामनायें दी । 12 वी के विद्याथियों में श्रुति यदु, नेहा साहू, रोहन साहू, अनामिका वैष्णव, डॉली साहू, स्नेहा भंडारी, संजू यादव, वैष्णवी पाल, दामिनी, दीपिका, समीर, अंकित, दीक्षा, आकांशा, ललिता, श्रेया राजपूत, निन्नी ने केटवाक कर सबके मन को मोह लिया ।कार्यक्रम में स्कूल स्टॉफ से भुनेश्वरी बंजारे, दुर्गेश शुक्ला, मालती मंडावी, स्वर्णिलता, नलिनी मैडम, विष्णु नोर्के, रुखमनी डाहरे, सुधा हुमने, वर्षा वर्मा ने 12 वीं के बच्चों को बेहत्तर भविष्य के लिए शुभकामनायें दी । कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा साहू, पायल शर्मा व अभिषेक वैष्णव ने किया।







