कन्या शाला के छात्राओं को दी गई विदाई, शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें विद्यार्थियों का किया सम्मान

राकेश कुमार

कुम्हारी बाजार चौक स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में गुरुवार को विदाई व सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही न्यौता भोजन के माध्यम से समस्त छात्राओं को भोजन परोसा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर माँ शारदे के पूजा अर्चना पश्चात अतिथि सम्मान के साथ किया गया। विदाई समारोह में कक्षा 6 वीं एवं 7 वीं के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों को विदाई दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षा सत्र 2023-24 मे आयोजित विभिन्न गतिविधियों जैसे- विज्ञान प्रदर्शन, क्रीड़ा, व्यायाम, योगा, साहित्यिक, सांस्कृतिक, कला के साथ साथ उपस्थिति, स्वच्छता, स्वास्थ्य आदि से संबंधित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व ईनाम प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में लगभग 149 बच्चों को अतिरिक्त आहार के रूप में न्यौता भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में SMC अध्यक्ष- श्रीमति पद्मा सेन, सदस्य- श्रीमति पूर्णिमा सिन्हा कांति धिवर, दुकालु वर्मा, अश्वनी देशलहरे एवं प्रधानपाठक पारसमणि चंद्राकर सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।