सेवा निवृत्त प्रधान पाठकों को विदाई दी गई


पंडरिया। पंडरिया संकुल के समस्त प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय संकुल परिवार संकुल केंद्र पंडरिया के द्वारा सेवा निवृत शिक्षकों का विदाई समारोह मंगलवार को रखा गया। कार्यक्रम में 30 अप्रेल को सेवानिवृत्त होने वाले प्रधान पाठक राम कुमार टोंडर व पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके प्रधान पाठक जीवन लाल साहू, टंकेश्वर प्रसाद तिवारी, हसन खान को विदाई दिया गया।उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी.पी.बनर्जी ने मां सरस्वती के पूजा अर्चना से प्रारंभ किया।

इस दौरान सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख शामिल रहे। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री बनर्जी द्वारा सेवा निवृत्त हो रहे प्रधान पाठक तथा सेवा निवृत्त हो चुके प्रधान पाठको को सेवा निवृत्त विदाई पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए जीवन के नए आयाम पर आगे बढ़ने की बात कही। सेवा निवृत्त वरिष्ठ प्रधान पाठको को साल ,श्रीफल नारियल ,पेन आदि उपहार के रूप में सप्रेम भेट सम्मान संकुल परिवार के ओर से दिया तथा पदोन्नत के रूप आए नवीन शिक्षक सुरेश सिंह ठाकुर, दिलीप सोनी,चैत राम सोरी आदि शिक्षको को पेन और श्रीफल देकर उनका पंडरिया में स्वागत किया गया।

सेवा निवृत्त प्रधान पाठक रामकुमार ,टंकेश्वर प्रसाद तिवारी,जीवन लाल साहू और हसन खान सभी के द्वारा अपने अपने सेवा अवधि के संबंध में विचार अभिव्यक्त किया गया।साथ ही साथ संकुल प्राचार्य जी.आर साहू संकुल समन्वयक उत्तम लॉयल और प्राथमिक तथा माध्यमिक प्रधान पाठक एस.एल.कुर्रे ,बालमुकुंद माहेश्वरी , के.एस.ओरकेरा , शत्रुहन प्रसाद बघेल, अनिता राज, शिक्षक सुरेश सिंह ठाकुर आदि के द्वारा सेवा निवृत्त पर विचार अभिव्यक्त किए ।इस दौरान ,संकुल के समस्त प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख शिक्षक -शिक्षिका संगीता शर्मा ,श्रीमती ममता धुर्वे, टी एन स्वर्णकार,जितेन्द्र शर्मा, सरस्वती भास्कर,जितेन्द्र शर्मा, अल्का डिंडोरे, आभा गेडाम ‘पूर्णानंद भास्कर, मनोज धुर्वे, रामेश्वर ध्रुव, रजनी भास्कर,जुगुल चंद्राकर, ओम प्रकाश डाहिरे शेष संस्था प्रमुख , शिक्षक गण और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।