पाटन।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरर में पदोन्नत शिक्षिका श्रीमती हीरा वर्मा प्रधान पाठक एवं स्थानांतरित व्याख्याता सरोज कुमार प्रधान को प्राथमिक शाला पूर्व माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला भरर द्वारा ससम्मान विदाई दिया गया। विदाई कार्यक्रम एसएनजीसी एस एम डी सी अध्यक्ष रूपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन ने कहा कि ये शिक्षक हमारी शाला की शान रहे हैं, विद्यार्थियों में अनुशासन का पाठ पढ़ाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है ,वहीं विद्यार्थियों ने कहा कि आप दोनों शिक्षकों की कमी हमेशा खलेगी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भरर सरपंच श्रीमती गरिमा भारती एवं सरपंच बीजा भाठा सरपंच डॉ साहू जी एसएमडीसी सदस्य पंडित जागेश्वर शुक्ला पूर्व सरपंच छबि लाल साहू महेंद्र निर्मल उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्राचार्य घनश्याम मंडावी पदोन्नत शिक्षिका एवं स्थानांतरित व्याख्याता की उज्जवल भविष्य की कामना की ।






