करंट से किसान की मौत, खाद लेकर खेत जाते समय बिजली तार की चपेट में आया, मर्ग कायम

बलराम यादव
पाटन। बिजली तार की चपेट में आने से ग्राम नवागांव के एक किसान की मौत हो गई।  घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है। पाटन पुलिस बिजली विभाग की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। विदित हो की ग्रामीणों ने कई दिन पहले ही बिजली तार काफी नीचे आने की सूचना दी थी इसके बाद भी विभाग की उदासीनता के कारण किसान का मौत हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले नवागांव के सुरेंद्र वर्मा पिता तेजराम वर्मा उम्र करीब 45 साल खाद लेकर अपने खेत जा रहा था । इसी दौरान सोरम खार मैं 11kv खंभा का तार काफी नीचे झुक गया था। जिसकी चपेट में सुरेंद्र वर्मा आ गया बताया जा रहा है कि इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों में इस बात का आक्रोश है कि बिजली तार का झुक जाने की शिकायत करने के बाद भी विभाग के द्वारा ठीक नहीं किया गया अगर समय रहते इसे ठीक कर लिया जाता है तो आज यह घटना ना घटती।  बहरहाल बिजली विभाग की सूचना पर पाटन पुलिस ने मार्ग कम कर लिया है।