किसान नेता राकेश ठाकुर ने सेलूद में खाया बोरे बासी

पाटन।अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के श्रमवीरों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर आज जनप्रतिनिधियों, सभी अधिकारी, श्रमिक किसान, गणमान्य नागरिक एवं जनसामान्य सभी ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय आहार बोरे – बासी खाई।
इसी क्रम में आज मजदूरों के साथ सामूहिक रूप किसान नेता एवं डायरेक्टर अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ शासन राकेश ठाकुर ने भी छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय आहार बोरे – बासी खाई।सीएम श्री बघेल के आह्वान का असर शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला।