मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने किसान नेता राकेश ठाकुर ने संभाल लिया है मोर्चा, मध्य पाटन के गांवों में धुंआधार जनसंपर्क जारी

पाटन। किसान नेता राकेश ठाकुर ने कहा की पाटन में चुनाव इस एकतरफा होते हुए नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पर फिर से जनता भरोसा जता रही है। किसान नेता राकेश ठाकुर मध्य पाटन में जनसंपर्क कर रहे है। वे पाटन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को ऐतिहासिक जीत दिलाने मतदाताओं से विनम्र अपील करते हुवे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तागण के साथ देउरझाल, पतोरा, धौराभांठा, बोहारडीह ,मानिकचौरी व सेलूद पहुंचे। उन्होंने कहा की
लोगो का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस बार प्रचंड मतों से सीएम भूपेश बघेल जी विजयी होंगे।
इस दौरान किसान नेता एवं डायरेक्टर अपेक्स बैंक राकेश ठाकुर, साख सहकारी समिति अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जिलापंचायत सदस्य मोनू साहू, पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा, भागवत बंछोर, जागेत्री साहू, उर्वशी वर्मा, प्रशांत शुक्ला, हरीश ठाकुर, किरण चन्द्राकर, टीकम सिंगौर, बिट्टू चौहान, संत राम कुर्रे, अमोल दास टंडन, संदीप, लोकेश ठाकुर, चित्रसेन कलिहारी, नरेश श्रीवास, प्रदीप चन्द्राकर, अगेश्वर साहू, महेश साहू , प्रेम लाल साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।