अंडा।ग्राम पंचायत आमटी में विकसित कृषि संकल्प अभियान यात्रा के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा और कृषि विभाग दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभाग के अधिकारियों द्वारा एवं किसानों के बीच सीधा परिचर्चा द्वारा कृषि समस्याओं का निराकरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व डॉ गड़पाईले सर द्वारा पशुपालन पर जोर दिया गया व पशु प्रबंधन दुध व बीमारियों से संबंधित जानकारी व रोग निदान संबंधी जानकारी दिया गया एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सहायक प्रोफेसर मंजूषा राजपूत द्वारा फसलों पर कीट प्रबंधन संबंधी जानकारी दिया गया साथ ही कृषि विभाग के ब्लॉक ए डी ओ खोब्रागड़े जी द्वारा प्राकृतिक खेती संबंधी जोर दिया गया जिसके रासायनिक खाद व पेस्टिसाइड के विकल्प के लिए जीवामृत, डीकंपोजर व जैविक कीट नियंत्रक कीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र का उपयोग की जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी , पंचायत सचिव उत्तम देशमुख, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दिव्या चंद्राकर, कृषि मित्र अशोक कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत आलबरस के सरपंच भुवन लाल देशमुख, अशोक हरमुख कृषि मित्र आलबरस, ग्राम आमटी के कृषक गन अशोक साहू, उमेंद यादव, बलराम साहू, तुलेश साहू, कन्हैया चौधरी, खेलेंद्र चौधरी, चेलेंद्र चौधरी, हिरमनी वर्मा, सोनिया साहू, पालेश्वर साहू उपस्थित रहे।







