खेत गए किसान का संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी



बलराम यादव

पाटन। रानी तराई थाना क्षेत्र के ग्राम तेली गुंडरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक गांव के ही पुरुषोत्तम पटेल अपने खेत की तरफ गए थे। सुबह उसके खेत की तरफ गांव के कुछ लोग पहुंचे तो पुरुषोत्तम पटेल को उसके ही खेत के मेड़ पर पड़ा देखा। जिसके बाद इसकी सूचना घरवालों को दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी मिली है कि उसकी मौत हो चुकी है। फिलहाल कैसे मौत हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। पुलिस जांच में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।