जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रुआबांधा भिलाई की कृषि व्यवस्था व उपयोग की भूमि पर केंद्र पोषित योजना साथी बाजार व्यवसायिक कांप्लेक्स (आधुनिक मॉल के तर्ज ) निमार्ण के लिए लगभग 7.5 एकड़ भूमि का प्रस्ताव तथा हस्तांतरण किए जाने को लेकर किसानों में नाराजगी के कारण किसानों के साथ जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रिवेंद्र यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर और प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक कृष्णा देवांगन की मौजूदगी में एस डी एम हरिवंश मिरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
अवगत हो अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार के कृषि विभाग की लगभग 39.40 हेक्टर भूमि को वर्ष 2005 में छत्तीसगढ़ शासन को छ ग़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रुआबांध भिलाई जिला दुर्ग के नाम हस्तांतरण किया गया जिसका बीज निगम उपयोग कर क्षेत्र में किसानों को विभिन्न फसलों के लिए बेहतर बीज ब्रीडर, फाउंडेशन ,सर्टिफाइड जैसे किस्म उपलब्ध करवाती है।कई नए बीज जिसका अनुसंधान व परीक्षण प्रयोग भी इसी जमीन में अधिकारियों के देखरेख में किया जाता है। हालही में जिला प्रशासन ने बीज निगम की कृषि उपयोग और कृषि व्यवस्था की सुरक्षित भूमि में से गैर कृषि कार्य साथी बाजार योजना व्यवसायिक कॉम्लेक्स निर्माण के लिए प्रस्तावित किया जा रहा है।जिसमें किसानों का कोई प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ की कोई संभावना नहीं है।
किसान प्रतिनिधियों ने मांग किया है कि गैर कृषि कार्य साथी बाजार योजना के लिए जमीन नहीं दिया जावे। या फिर उक्त भूमि के बदले सरकार वही बीज निगम से संलग्न जमीन दिया जावे। भविष्य में किसी भी तरह के गैर कृषि कार्य योजना जिसमे किसानों का कोई हितलाभ जुडा न हो , जमीन का हस्तांतरण नहीं किया जावे।
ज्ञापन सौंपने वालो में केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष नंदकुमार सेन जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष झमित्त गायकवाड़,सरपंच संघ अध्यक्ष युगल किशोर साहू, जनपद सदस्य प्यारी निषाद, मिलनतीन ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, हरेंद्र धृतलहरे,मुकेश साहू,भारत निषाद,कैलाश सिन्हा, सरपंच रामसिंह निषाद,तुलसी देशमुख, रोहित साहू ,लोकेश बंजारे,राजेश साहू, मनोहर साहू,राजू देशमुख,लालजी गुप्ता,खिलेश्वर साहू सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।







