अचानक से धान का ढेरी बनाकर बोरे में भरने के निर्देश से किसानों में आक्रोश, इधर समिति प्रबंधक कह रहे नियमों के तहत कर रहे काम, आक्रोशित किसान पाटन पहुंचे, पाटन ब्लॉक के इस समिति का मामला, पढ़िए पूरी खबर

पाटन।। सेवा सहकारी समिति सोरम में वर्तमान खरीफ सीजन की धान खरीदी चल रहा है, जिसमे समिति के द्वारा  खरीदी में किसानो से धान को जुट बोरे में सीधे पल्टी न करवा के किसानो को समस्त धान ढेरी लगाने का आदेश किया गया है। जो की किसानो के लिए असुविधाजनक एवं मजदूरी व्यय है। जिससे कृषको को आर्थिक मानसिक क्षति एवं समय का अपब्यय है। जबकि शाखा के सभी समिति में धान खरीदी कार्य ढेरी न लगाकर पल्टी करके किया जा रहा है। विदित हो कि इस वर्ष किसानो को धान खरीदी के विषय में टोकन न कटने, एक टोकन एवं रात में 12 बजे के बाद टोकन कटने से बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पडा है। एवं अंत खरीदी में धान का ढेरी लगाने के आदेश से हम सोरम समिति के कृषक आहत है। किसानों ने इस समस्या का समाधान करने एसडीएम पाटन के नाम ज्ञापन सौंपे है। बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।