किसान को जमीन रजिस्ट्री के नाम पर मिल रही धमकी, जमीन छोड़ने का भी बनाया जा रहा दबाव, महुदा में चल रही भूमाफियाओं की दबंगई, लाचार किसान बेबस नजर आ रहे

बलराम यादव/ 9893363894

पाटन। ग्राम महुदा में एक किसान सुंदर लाल ठाकुर पिता सुखउ ठाकुर इन दिनों भूमाफियाओं द्वारा मिल रही धमकी से परेशान है। पूरा परिवार काफी दहशत में है। सुबह से भूमाफियाओं से जुड़े कुछ दलाल नुमा लोग कृषक सुंदर लाल ठाकुर के घर आ जाते है और उससे कहते है कि तुम्हारा जमीन बिक गया है। रजिस्ट्री भी हो गई और उसे किसी तरुण नाम के व्यक्ति ने खरीदा है। इस लिये अब तुम जमीन से कब्जा छोड़ दो। इस तरह से करोड़ो रूपये की जमीन को हथियाने प्रयास किया जा रहा है। किसान काफी परेशान है। उन्होंने सीजी मितान की बताया कि पिछले करीब छह माह से इस तरह की घटना उनके साथ हो रही है। जिससे कि वे परेशान है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में दो अपने व अपने भाई के नाम के जमीन 1 एकड़ 65 डिसमिल जमीन का सौदा किया था। लेकिन रजिस्ट्री नही कराया गया। लेकिन अब बताया जा रहा है कि उसकी जमीन को तरूण नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री किये जाने की जानकारी उनके घर पर आकर कुछ लोग दे रहे है। सुंदर ठाकुर ने बताया कि वे आज तक रजिस्ट्री कराने के लिए पंजीयक कार्यालय तक नही गए है। पर पता नही कैसे रजिस्ट्री हो गई। इसकीं शिकायत वे राजस्व विभाग से करना चाहते है लेकिन भूमाफियाओं से मिल रही धमकी के कारण वे शिकायत कर जांच की मांग भी नही कर पा रहे है। जिस जमीन की रजिस्ट्री होने की बात उनके घर आकर जमीन दलाल लोग बता रहे है उस जमीन पर अभी भी किसान सुंदर लाल ठाकुर का कब्जा में ही है और वे उसमे खेती का काम कर रहा है।

आदिवासी का जमीन का रजिस्ट्री कैसे हुई जांच का विषय

ग्राम महुदा के आदिवासी किसान सुंदर ठाकुर की जमीन की रजिस्ट्री का जब पता लगाया गया तो वो टुकड़ा का रजिस्ट्री हुआ है। अब मामला यह आ रहा है कि आखिर आदिवासी के नाम इस जमीन का आखिर बिना कलेक्टर की अनुमति से कैसे रजिस्ट्री हो गई। यह भी जांच का विषय है।