पाटन। पाटन ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति झीट में धान खरीदी केन्द्र पर पिछले एक सप्ताह से किसानो द्वारा आधी रात को लगभग 2 बजे रात से किसान धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने व किसानो को टोकन लेने के लिए आधी रात से सुबह 12 बजे तक लाईन लगा कर अपने पारी का इंतिज़ार कर रहे है। लेकिन उसके बाद भी किसानो को टोकन नही मिल रहे है। जिससे पूरे झीट, कापसी, उफ़रा, रूही के किसान आक्रोशित है। इससे आक्रोशि किसानो के द्वारा धान खरीद केन्द्र के सामने 29 नवंबर को एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किये जाने का निर्णय गया है। किसान छबि राम साहू , अलख राम सिन्हा, केशव सिन्हा, तुलसी राम सिन्हा, जनक पाल, रोशन लाल रजक, सूरज सोनकर, योगेश सोनकर नवीन सोनकर, सुदामा सोनकर, तरुण सोनकर, चौत पटेल, संतोष, बंशी साहू, बुधारु, पटेल ने बताया कि किसान काफी परेशान हैं।







