केबल तार चोरी से किसान परेशान, चोरों ने बिजली खंभा का तार को भी नहीं छोड़ा, करंट प्रवाहित तार को काटकर कर को चोरी, किसानो के खेतों में लगे मोटर पंप बंद

पाटन। । पाटन क्षेत्र में बिजली तार चोरी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इसके साथ ही किसानों के खेतों में लगे मोटर पंप का केवल तार भी चोरी लगातार होने लगी है। इससे किसान काफी परेशान है। बता दे की अभी बारिश नहीं हो रही है और किसान अपनी फसल को बचाने के लिए मोटर पंप से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में बिजली तार एवं मोटर पंप का केबल तार चोरी होने से किसान परेशान है। पाटन ब्लॉक के ग्राम छोटे औरी में बीती रात्रि 8 बिजली खंभा से तार चोरी किया गया है। जिस समय चोरी हुई उस समय करंट प्रवाहित हो रहा था। वही किसान तीरथ कुर्रे, अतुल चंद्राकर, चंद्रदेव सोनवानी, राजेश कुमार के खेत में लगे मोटर पंप का केबल तार चोरी हो गई है। किसानो ने जानकारी दिया कि पिछले जनवरी फरवरी माह भी मोटर पंप का केबल तार चोरी हुआ था। जिसको रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई है। चोर पकड़ाया ही नहीं है और अब फिर से चार किसान के खेत से केबल तार चोरी हो गई है। किसान खेतों में पानी की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। इधर फसल भी सूखने के कगार पर है। बिजली विभाग को किसानों की समस्याओं को देखते हुए जल्द को बिजली खंभा में तार लगाकर सप्लाई शुरू किया जाना चाहिए।