किसान परेशान शासन प्रशासन मस्त, रानीतराई समिति में सर्वर की समस्या, देर रात तक किसान डटे रहते है समिति में

पाटन।।बहुचर्चित सेवा सहकारी समिति रानीतराई में देर रात तक सर्वर डाउन होने के कारण किसान भारी परेशान है।किसान सुबह से धान बेचने के लिए पहुंचते है,लेकिन धान बिकने के बाद भी सर्वर डाउन होने के कारण कंप्यूटर में करीब 14 किसानों का फंसे हुए हैं। सर्वर नहीं होने की करण समिति के कर्मचारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों इस समिति में धान विक्रय के समय किसान का मृत्यु हो चुका है उसके बाद भी शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिए।किसानों का धान 12:00 बजे तक पूरी धान बिक्री की प्रकिया पूरी हो जाता है लेकिन कंप्यूटर में लोड नहीं होने के कारण किसान भारी परेशान है।देर रात तक किसान खरीदी केंद्र में रुके हुए हैं,बताया गया कि किसानों ने लगातार समिति की लापरवाही के कारण किसानों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।आज करीब 14 किसान जिसमें महिला भी शामिल थी ने जानकारी क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जनपद प्रतिनिधि भेद प्रकाश वर्मा,सरपंच सत्यनारायण टिकरिया,संतोष पटेल,नारद साहू को दी।तत्काल समिति के कर्मचारियों से चर्चा कर उपरोक्त विषय पर संज्ञान लेने निर्देशित किए।साथ ही पाटन अनुविभागीय अधिकारी लवकेश ध्रुव से फ़ोन पर चर्चा कर त्वरित हल के लिए जानकारी दी।
इस दौरान किसान रमाकांत साहू असोगा,लखन मार्कण्डेय,मोगरा देवांगन कौही,छन्नू लाल पटेल, फ़ुल्मत बाई विश्वकर्मा डीडगा,हितेश वर्मा रानीतराई,प्रमोद बांबोड़े,पारसमणी यादव,सुदर्शन चंदेल औसर उपस्थित रहे।