


दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के अधीन कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में किसान मेला का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची दुर्ग ग्रामीण के पूर्व विधायक व विश्वविद्यालय कार्य परिषद की सदस्य प्रतिमा चंद्राकर ने किसानों के मार्गदर्शन के लिए लगाए गए कृषि उत्पादों व प्राकृतिक खेती व पशुधन आधारित उत्पादों से सुसज्जित सभी स्टालों में जाकर जानकारियां प्राप्त की। विश्वविद्यालय के सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर क्षेत्र के उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समय की मांग को देखते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती व पशुधन आधारित खेती को बढ़ावा देना आवश्यक हो गया है , जिसके लिए छत्तीसगढ़ में






