किसानों के सम्मान में आयोजित किसान सम्मेलन, किसान मोर्चा दुर्ग का आयोजन

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, दुर्ग द्वारा किसानों के सम्मान एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “12 साल बेमिसाल किसान सम्मेलन एवं जैविक खेती पर कार्यशाला” का आयोजन किया गया। यह शुक्रवार को केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र) अनुसंधान केंद्र, अंजोरा, दुर्ग में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में जिले भर के किसान शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान किसानों को जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों, मिट्टी की उर्वरता एवं संरक्षण, जैविक उत्पादों के महत्व तथा कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

आयोजकों के अनुसार कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक खेती के विकल्प के रूप में जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ मिट्टी, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

भाजपा किसान मोर्चा ने जिले के किसान भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर जैविक खेती अपनाने का संकल्प लेने की अपील किया। कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा किसान मोर्चा, दुर्ग की प्रमुख भूमिका रही। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों से सम्मेलन में उपस्थित होकर इसका लाभ लिया।