पाटन। :दुर्ग जिला के पाटन ब्लॉक के ग्राम बेलौदी गब्दी के किसानों के लिए सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए एनीकेट अब किसानों के लिए मुसीबत बन रही है। एनीकेट की ऊंचाई बढ़ाने के कारण पानी का जमाव किसानों के खेतों में हो रही है। इस साल करीब 40 एकड़ में लगाई धान की फसल दो बार खराब हो चुकी है। अब तीसरी बार उसी स्थान पर धान का फसल लगाया गया है। लेकिन पिछले दोनों हुई तेज बारिश फिर एक बार किसानों के लिए मुसीबत लेकर आई है। बारिश थमे हुए तीन दिन से अधिक हो गए लेकिन अभी भी किसानों का फसल पानी में डूबा हुआ है। पूरा मामला यह है कि दरबार मोखली डायवर्शन में जो एनीकेट बनाया गया है उसकी ऊंचाई पहले नीचे था तब किसानों के खेतों तक पानी का जमाव नहीं होता है। दो साल पहले सिंचाई विभाग द्वारा इसका गहरीकरण कराया गया। साथ ही एनीकेट की ऊंचाई जो 4 फिट था उसे बढ़ाकर 9 फिट बढ़ा दिया गया । एनीकेट की ऊंचाई बढ़ाने से डुबान क्षेत्र में इजाफा हो गया है। किसानो के खेतों तक पानी का ठहराव होने लगा है। जिससे कि किसानों का फसल सड़ने लगे है। किसानो ने एक साल पहले ही सिंचाई विभाग को इसकी जानकारी देते हुए फसल नुकसान से अवगत कराया इसके बाद सिंचाई विभाग ने एनीकेट में तीन जगह की ऊंचाई को कुछ कम किया था। लेकिन किसानों का कहना है कि यह काफी नहीं है । किसानो ने अपने खेत में डूबी हुई फसल को दिखाते हुए बताया कि इस साल पूरा मेहनत पानी में डूबते नजर आ रहा है। किसानो की सुविधा के लिए बनाया गया एनीकेट अब किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।







