विधायक भावना के अथक प्रयास से मिली किसानों को सौगातगन्ना किसानों के बकाया राशि की किश्त जारी होने पर खुशी

पंडरिया -सरदार वल्ल्भ भाई पटेल शक्कर कारखाने में गन्ना बेचने वाले किसानों के बकाया राशि के भुगतान के लिए विधायक भावना ने विधानसभा में प्रमुखता से विषय को उठाया और ध्यानाकर्षण करते हुए किसानों को बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की थी।इसी कड़ी में 15 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि किसानों के भुगतान हेतु जारी की गई है। जिससे उन्हें 17 दिसंबर 2023 तक पूर्ण भुगतान प्राप्त हुआ है।सोमवार तक लगभग 15 करोड़ रुपए की राशि और जारी की जाएगी।जिससे शेष भुगतान भी किसानों को जल्द मिल जाएगा।
किसानों को हो रही समस्या के प्रति संवेदनशील विधायक के इस सार्थक प्रयास से किसानों को बड़ी राहत मिली है।बकाया भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक समस्या हो रही थी।