धान खरीदी में किसानों की मेहनत पर डंडी मारी जा रही है…आप पार्टी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पाटन।  पाटन ब्लॉक के सेवा सहकारी समितियों में धान खरीदी के नाम पर प्रतिदिन किसानों की मेहनत पर डंडी मार रहे है। इस पर रोक लगाने के लिए आप पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया जा रहा है उन सभी छत्तीसगढ़ के सभी धान खरीदी केंद्रों में प्रतिदिन हजारों रुपए का धान किसानों से मानक वजन से कहीं पर 1 किलो या और कहीं पर 2 किलो अधिक धान खरीद कर किसानों को बेवकूफ बना कर प्रति दिन करोड़ों रुपए का स्कैन चलाया जा रहा है।

जिनकी शिकायत सैकडो किसानों के द्वारा आप पार्टी के पदाधिकारियों से किया गया। इसकी जानकारी शासन प्रशासन को दिया गया लेकिन शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का अब तक कोई राहत नहीं मिल पाया है। इस संबंध सोमवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा एसडीएम पाटन को ज्ञापन सोपा गया । जिसकी अगवाई दुर्ग लोकसभा उपाध्यक्ष एवं पाटन विधानसभा अध्यक्ष अजय चंद्राकर द्वारा किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। संगठन मंत्री हिमांशु चंद्राकर, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष मनीष वर्मा, सचिव दीपिका यादव, पाटन तहसील अध्यक्ष पवित्र कोसले, कुम्हारी पालिका अध्यक्ष राजेश बंछोर ,अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष चैतन्य धर दीवान एवं जामगांव उप तहसील अध्यक्ष तुषांत टंडन शामिल रहे।