पंडरिया नगर के सरदार पटेल शक्कर कारखाना में किसानों को गन्ना बचने के चार माह बाद भी गन्ने की राशि नहीं मिली है।हर वर्ष गन्ना किसानों को पैसे के लिए परेशान होना पड़ता है।प्रबंधन की अव्यवस्था का खामियाजा गन्ना किसानों को भुगतना पड़ता है,बिना-आंदोलन व धरना प्रदर्शन के किसानों को अपने ही उपज का पैसा नहीं मिल पाता है।।किसान गन्ना बेचने के बाद भी खाली हाथ हैं।गन्ना बेचने के चार माह बाद भी गन्ना किसानों को पैसे नहीं मिले हैं।इन दिनों शादी -विवाह सहित अनेक आयोजन का समय है।ऐसे में लोगों को अधिक पैसों की आवश्यकता होती है किंतु किसानों को पैसे नहीं मिल पा रहा है।जिसके चलते उनको साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता है।क्षेत्र के करीब 4000 किसानों को 8 दिसम्बर के बाद के गन्ना का भुगतान नहीं किया गया हैं।किसानों को करीब 49 करोड़ की राशि का भुगतान शेष है।किसानों द्वारा जल्द ही गन्ना की राशि देने की मांग की जा रही है।कांग्रेस के किसान नेता रवि चन्द्रवंशी ने बताया कि किसानों को शादी विवाह व जरूरत के समय अपने ही उपज की राशि नहीं देना प्रबंधन की लापरवाही है।राशि नहीं मिलने पर सोमवार से आंदोलन की जाएगी।
*आंदोलन की तैयारी*- गन्ना किसानों को राशि का भुगतान नहीं किये जाने से किसानों में रोष है, वहीं आंदोलन की रणनीति तैयार हो रही है।कांग्रेस द्वारा सोमवार से आंदोलन प्रारम्भ करने की तैयारी की जा रही है।जिसमें धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने तैयारी की जा रही है।

- April 26, 2025
किसानों को गन्ने का 49 करोड़ राशि का भुगतान नहीं।फसल बेचकर कर्ज ले रहे किसान।कांग्रेस आंदोलन की तैयारी कर रही।
- by Jyoti Verma