ग्राम सांकरा में कृषकों को मिला फूलों की खेती का प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पंचायत भवन में हुआ कार्यक्रम आयोजन


पाटन। दिनांक 09 फरवरी 2026, सोमवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के अंतर्गत ग्राम सांकरा के पंचायत भवन में दोपहर 12:00 बजे कृषकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने ग्रामीण कृषकों को फूलों की खेती के आधुनिक तरीकों, उत्पादन बढ़ाने एवं विपणन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। वैज्ञानिकों ने बताया कि फूलों की खेती से किसान कम समय में अधिक लाभ कमा सकते हैं।
कार्यक्रम में सरपंच रवि सिंगौर, उपसरपंच रामशरण बंधे, कमलेश सिंगौर, तिहारु बघेल, टीकम सिंगौर, मनहरण सिंगौर, पतिराम यादव, मानसिंह पटेल, पुनीत पटेल, तुलाराम सिंगौर, पंच वीरेंद्र यदु, पंच महेंद्र पारधी, पंच शेखर सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्राम के कृषकगण उपस्थित रहे। सरपंच रवि सिंगौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों से शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।