पाटन। सेवा सहकारी समिति बठेना के किसानों को धान खरीदी का आदान राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सेवा सहकारी समिति बठेना में आयोजित इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता और उन्नतशील कृषक सुनील वर्मा मौजूद थे। उन्होंने कहा की मोदी की गारंटी पूरी होने लगी है। किसानों से किया गया हर वादा पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुजान वर्मा, सुनील वर्मा, बेनी राम वर्मा, मनराखन साहू, कमलेश वर्मा, लीलाधर वर्मा, कृष्णा मंडले, राम कृष्ण वर्मा, दीनदयाल साहू, कार्तिक वर्मा, राजेश वर्मा, परदेशी ठाकुर, यतीश सपहा सहित अन्य मौजूद थे।







