बेलरगांव के किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात किया

मोरधवज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव।बेलरगांव के डूब पीडित किसानों का अतंर राशि नही आने पर सैकड़ों किसानों ने पूर्व विधायक श्रवण मरकाम एवं भाजपा मंडल बेलरगांव अध्यक्ष अकबर कश्यप के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में जाकर सौजन्य मुलाकात कर अंतर राशि दिलाने की मांग की। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को आश्वासन दिया कि आपके खाते में जल्द से जल्द राशि दिलाने की बात कही।जिसमें मिलने वाले किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य उमेश साहु, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडील,विककी देवागन, कोमल देवांगन,हेमलाल साहु सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए।