पाटन।विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार बतलाते हुए आरोप लगाया है कि पहले खरीफ फसल में धान विक्रय के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा था और अब अपनी रवि फसल में तिलहन दलहन विक्रय के लिए चक्कर काटने को मजबूर है।
न्यूज पेपर,फ्लैस,मीडिया में बड़ी बड़ी बात करने वाले आज कहा गए हैं,बस सिर्फ घोषणाओं से जनता को दिग्भ्रमित करने में लगे हुए हैं।
किसानों ने अपनी फसल सरसों,चना,मसूर का पंजीयन विधिवत सोसायटियों के माध्यम से पूर्व में ही करवाया था,अब पाटन ब्लॉक के किसानों की पैदावार ऊपज को विक्रय के लिए सेवा सहकारी समिति पाटन को निर्धारित किया गया है।जहां क्षेत्र के किसान प्रतिदिन पहुंचने लगे हैं,दूर दूर से आए किसानों को समिति प्रबंधक द्वारा खाली बारदाना ना मिलने का बहाना बताकर चक्कर लगाने मजबूर कर रहे है।
ज्ञात हो कि खरीदी व्यवस्था पूरी करने में असमर्थता जताई जा रही जिसके लिए शासन एवं प्रशासन दोनों जिम्मेदार हैं।जिससे पाटन ब्लॉक के किसानों में भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है।
जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाटन ब्लॉक के पंजीकृत किसानों को इसी तरह हताश निराश करेंगे तो किसानों के हित की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।







