अंडा। वृहत्ताकार सहकारी समिति अंडा पंजीयन क्रमांक 295 का मंगलवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग जवाहर वर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां पर अभी तक 495 किसानों से 21 हजार क्विंटल धान खरीदी किया गया है। जिसमें 11 हजार क्विंटन परिवहन हो चुका है।पतला धान का परिवहन ना होने के कारण समिति में जाम की स्थिति बन रही है। किसानों से चर्चा में बताया कि यदि परिवहन इसी प्रकार धीमा रहा तो धान खरीदी में परेशानी बढ़ जाएगी। इन सब वस्तु स्थिति से किसानों व समिति के अध्यक्ष योगेंद्र डिलीवर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा को अवगत कराया गया एवं जल्द से जल्द परिवहन कराने का अनुरोध किया गया। साथ ही साथ अध्यक्ष ने देखा कि जो मिलर द्वारा प्रदाये बारदाना का भी अवलोकन किया।
श्री वर्मा ने समिति में धान बेचने आये किसानों से भी चर्चा किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष योगेन्द्र दिल्लीवार,समिति उपाध्यक्ष प्रह्लाद चन्द्राकर,,समिति प्रबंधक देवेन्द्र कुमार साहू,सदस्य बिश्राम दिल्लीवार,मालिक राम साहू,डा भीषम दिल्लीवार,श्रीनिवास दाऊ,रघुनन्द चन्द्राकर साथ ही साथ किसान बोधन देशमुख,चमरू राम,राघव प्रसाद,नेतराम,सुलीन,रेखराम सहित अन्य आस पास के किसान उपस्थित थे।