पाटन।दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के अंतिम हिस्से मे बसे ग्राम चूलगहन में रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा को कृषि कार्य की प्रथम पहल जैसे की खेत की जुताई, बीज किस्मों, बीज की मात्रा, खेत की तैयारी आदि की विषयो पर कृषि विशेषज्ञों ने कृषकों से चर्चा किये ! इस कार्यक्रम मे कृषि विशेषज्ञ ने खेती मे सबसे प्रथम आने वाली चीज जो की बीज है उसे प्रमुख बताते हुए बीज उपचार के फायदे बताते हुए घर के बीज को नमक के घोल मे उपचार करके दिखा कर अवगत कराया ताकि कृषि कार्य को उचित रूप से संचालित कर सके और अच्छे खेती कर अपना उत्पादन बढ़ाकर कृषक भाई मुनाफा कमा सके!
इस कार्यक्रम मे ग्राम चुलगहन के राजेश साहू, डे साहब , मिलेश साहू ,बसंत साहू आदि 30 – 40 कृषक भाई उपस्थित रहे! जिसमे रिलायंस फाउंडेशन से श्री भूपेंद्र साहू तथा खिलेंद्र साहू उपस्थित रहे और समय समय पर रिलायंस फाउंडेशन के टॉल फ्री नंबर 18004198800 पर कॉल कर कृषि पशुपालन तथा मौसम की जानकारी लेते रहने को कहा







