धान खरीदी में अनियमितताओं के विरोध में 20 जुलाई को निकुम में किसानों का धरना, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर होंगे शामिल

अंडा। सेवा सहकारी समिति निकुम में पिछले तीन वर्षों से धान खरीदी में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर किसानों में लगातार नाराजगी बनी हुई है। इसी के विरोध में क्षेत्र के किसान 20 जुलाई को निकुम में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर किसानों के समर्थन में शामिल होंगे।

किसानों का आरोप है कि धान खरीदी प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों पर रोक लगाने की मांग की है।

धरना-प्रदर्शन को लेकर किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जनपद सदस्य रुपेश देशमुख, अध्यक्ष नंदकुमार साहू, मंत्री राजकुमार साहू, उत्तम धनकर, पिताम्बर यादव, रोमनाथ निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।