फसल बर्बादी से परेशान किसान करेंगे इच्छा मृत्यु की मांग, सुशासन शिविर में सौंपेंगे ज्ञापन, पाटन ब्लॉक के मुड़पार गांव का मामला, पढ़िए पूरी खबर,

पाटन।।ग्राम मुड़पार निवासी संतराम यादव पिता स्व० आनंद राम निवासी ग्राम मुड़पार, तहसील पाटन, जिला दुर्ग ने बताया कि उनके कृषि भूमि ग्राम मुड़पार में स्थित है, जो उनके परिवार के पालन-पोषण का साधन है। उन्होंने बताया कि मेरे खेत से लगे छोटे तालाब का मेंड़ टूट जाने के कारण तालाब का पूरा पानी मेरे खेत में लगातार घुस रहा है। इस संबंध में मैंने कई बार संबंधित विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मौखिक शिकायत कर अवगत कराया, किंतु आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की मरम्मत या रोकथाम हेतु कोई कार्रवाई नहीं की गई।

तालाब का पानी खेत में भर जाने से मेरी प्याज की पूरी फसल बर्बाद हो गई है, जिससे मुझे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। लगातार प्रशासनिक उपेक्षा एवं नुकसान के कारण मैं मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से अत्यंत परेशान हूं। कई बार मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी जब शासन-प्रशासन द्वारा मेरी समस्या का निराकरण नहीं किया गया, तब मजबूर होकर मैं छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार के माध्यम से यह आवेदन प्रस्तुत कर रहा हूं। उन्होंने विभाग से निवेदन है कि या तो मेरी समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए, तालाब की टूटी मेड की मरम्मत कराकर मुझे हुए नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, अन्यथा मुझे इच्छामृत्यु की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में मेरा जीवन अत्यंत कष्टपूर्ण हो गया है।