किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण,मौसम औऱ मिट्टी के अनुसार फसल का चयन करने की दी सलाह

पंडरिया।कृषि विभाग पंडरिया गुरुवार को ब्लाक के ग्राम उदका में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम के किसानों को प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए जीवामृत, बिजमृत, निर्मास्त्र, ब्रह्मास्त्र इत्यादि बनाने की विधि की जानकारी दी गई।किसानों को मौसम व मिट्टी के अनुसार खेती करने के सम्बंध में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर चंद्रकांत यादव , कृषि विभाग के अधिकारी एल एस जमरे, गजेंद्र अनंत, तरुण दुबे, प्रेमनारायण देवांगन, सहित कृषि सखी, BRC के सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव कृषक उपस्थित रहे।