सेलूद धान खरीदी केंद्रों पर आज जुटेंगे किसान, 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का जताएंगे आभार, अध्यक्ष मोरध्वज साहू ने की किसानों से अपील


पाटन। दिनांक 24/3 /2023 दिन शुक्रवार को धान खरीदी केंद्र सेलुद में मुख्यमंत्री द्वारा 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने का निर्णय लिया गया। किसानों द्वारा सहकारी समिति से सेलुद धान खरीदी केंद्र में उत्सव मनाया जाएगा एवम् मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मोरध्वज साहू ने सेलुद धान खरीदी केंद्र के अन्तर्गत आने वाले सभी किसानो से अपील किया है कि शाम 4:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।