उधारी में गुटखा मांगने की बात पर हुए बहस को लेकर आरोपियों द्वारा बांस के डण्डे एवं धारदार चाकु से किया गया प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्त में

डोंगरगढ़। दिनांक 27.12.2024 को प्रार्थियां रीतिका बांसफोड़ पिता राजेश बांसफोड़ उम्र 22 वर्ष साकिन बालाजी चैक डब्ल्यु0आर0एस0 काॅलोनी रायपुर थाना खमतराई जिला रायपुर की थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि नया बस स्टैण्ड राजनांदगांव में स्वीपर मोहल्ला के पास दीपक तिवारी का पान ठेला है, जहां कल दिनांक 26.12.2024 को इसका भाई कृष्णा बांसफोड़ उधारी में गुटखा मांगा जो उधारी में देने से मना करने पर दोनों के बीच बहस हुआ था।

कि आज दिनांक 27.12.2024 को 15ः00 बजे दीपक तिवारी अपने पान ठेला में ड्रिंक कर रहा था, जिसे इसका भाई कृष्णा बांसफोड़ देखकर हमारे मोहल्ले में ठेला खोलकर ड्रिंक कर रहा है, बोलने पर दीपक तिवारी अपने भाई आशीष तिवारी को बुला लिया और कल हुए बहस को लेकर बांस क डण्डा से मारते हुए घसीटकर सुलभ के पास ले गया, और जान से मारने की नियत से दीपक तिवारी ने चाकु से इसके भाई कृष्णा के पेट में मारकर प्राणघातक हमला किया, तब इसका भाई मनीष बांसफोड़ छुड़ाया यदि नहीं छुड़ाता तो और चाकु मार कर जान से खत्म कर देते।

कृष्णा बांसफोड़ को मेडिकल काॅलेज अस्पताल पेण्ड्री में भर्ती कराना बतायी। कि रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 780/24 धारा 296, 109, 3 (5) भारतीय न्याय संहिता कायम कर विवेचना में लिया गया। कायमी से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय  मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संजय बरेठ के नेतृृत्व मे आरोपियों के पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी 01 दीपक तिवारी पिता राम मिलन तिवारी उम्र 35 वर्ष साकिन प्रायमरी स्कूल के पास राम नगर मोतीपुर ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 02 आशीष तिवारी पिता राम मिलन तिवारी उम्र 30 वर्ष साकिन प्रायमरी स्कूल के पास राम नगर मोतीपुर ओ0पी0 चिखली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को घेराबंदी कर पकड़े।

पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का धारदार चाकु एवं बांस का डण्डा तथा एक स्कुटी क्रमांक सी.जी. 08 बी0बी0- 6643 को पेश करने पर जप्त किया जाकर दोनों आरोपियों को आज दिनांक 28.12.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया। माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।


प्रकरण के मुख्य आरोपी दीपक तिवारी आदतन अपराधी है, इसके विरूद्व पुलिस चैकी चिखली राजनांदगांव में लड़ाई झगड़ा मारपीट के अपराधिक मामले दर्ज है, तथा प्रतिबंधक धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संजय बरेठ, उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्र0आर0 चालक मिलन साहू, आरक्षक रंजीत चैरसिया, रूपेन्द्र वर्मा, कुश बघेल, भुनेश्वर जायसी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।