पाटन के इस कांग्रेस नेता के पिता सड़क दुर्घटना में घायल, सड़क पर बैठी भैस से टकराई, पाटन अस्पताल में चल रहा इलाज, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। ग्राम पाटन निवासी विजय साहू 65 वर्ष आज सुबह-सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।  जानकारी के मुताबिक घायल विजय साहू पाटन के कांग्रेस नेता सत्या साहू के पिता है। मिली जानकारी के अनुसार विजय साहू प्रतिदिन की भांति काम करने पाटन से रायपुर भाटा गांव जा रहा था। इसी दौरान खड़ मुड़ी के पास सड़क पर बैठे भैंस से उनकी बाइक टकरा गई।  जिससे वह भैंस के ऊपर ही गिर गई और भैंस का सिंग उनके हाथ में घुस गई।  स्थानीय लोगों ने भैंस के सिंग में फंसे विजय साहू के हाथ को अलग किया और उन्हें अस्पताल भेजा गया।  सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली है कि सामने से आ रहे हैं कार को साइड देने के चक्कर में वह सड़क पर बैठे भैंस से टकरा गए।  बहरहाल उनका इलाज अभी पाटन अस्पताल में चल रहा है।  इस घटना में विजय साहू पूरी तरीका से खून से लथपथ हो गए थे।