
पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम बटरेल में पेयजल संकट गहराने की आशंका है। गांव में नल-जल योजना के तहत करीब 150 घरों में जिस पानी टंकी से पानी की सप्लाई की जाती है, उस टंकी के बोर कनेक्शन का बिजली कनेक्शन कट जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

जानकारी के अनुसार बीते कल से ग्रामीणों को पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। ऐसे में तीज पर्व के दौरान ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। पानी की आवश्यकता को लेकर ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत के सरपंच ऐमन भेष आठे ने बताया कि बिजली कनेक्शन कटने के कारण पानी टंकी से पेयजल सप्लाई बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 150 घरों को इसी टंकी के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाता है। बिजली कनेक्शन बहाल होने के बाद ही नियमित जलापूर्ति शुरू हो सकेगी।







