शासकीय भूमि में लगे पेड़ो को बेधड़क कटाई, तहसीलदार के निर्देश पर मौके पर पहुंचे पटवारी, 9 पेड़ बबुल के लकड़ी जप्त, पाटन ब्लॉक के मामला

बलराम यादव/9893363894


पाटन। ग्राम रूही में आज शासकीय भूमि में स्थित बड़े बड़े बबुल के पेड़ो की कटाई की खबर लगते ही राजस्व विभाग ने तत्परता दिखाई और मौके पर जाकर लकड़ी को जप्त किया है। जिसे वर्तमान में पंचायत को सुपुर्द किया गया है। पटवारी कृष्ण कुमार सिन्हा द्वारा तहसीलदार को प्रतिवेदन भेजकर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम रूही में कन्हैया सिंगोर द्वारा वही के शासकीय भूमि में लगाए बबूल के पेड़ को काटा का रहा था। इसकी सूचना किसी ने तहसीलदार पाटन को दी। जिसके बाद तहसीलदार प्रकाश सोनी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पटवारी को भेजा। पटवारी भी खबर लगते ही मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है सरपंच भी मौके पर पहुंच गई थी। पटवारी श्री सिन्हा के अनुसार कन्हैया द्वारा 9 बड़े बड़े पेड़ बबुल की कटाई कर परिवहन किए जाने की तैयारी कर लिया था। जिसे रुकवाया गया। सभी लकड़ी को अभी ग्राम पंचायत के सुपुर्द में दिया गया है। साथ ही पटवारी द्वारा तहसीलदार को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।