भरर में नवमी की छात्राओं को मिली साइकिल, सरस्वती साइकिल योजना तहत वितरण किया गया वितरण

पाटन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरर की नवमी की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना तहत साइकिल वितरण किया गया,जिसमें कल्पना नारद साहू  सभापति जिला पंचायत दुर्ग, संस्था प्रमुख डॉ श्रीमती भारती , शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  अरूण चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि  द्रोन चंद्राकर , दिनेश नगरिया पुरुषोत्तम चंद्राकर श्रीमती कौशल्या साहू सरपंच ग्राम पंचायत भरर , श्रीमती जमुना सोनवानी, श्रीमती पिंगला ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा शासन की इस अनोखी योजना की प्रशंसा की गई, एवं छात्रों को बधाई दी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य साइकिलों का वितरण करना था, जो न केवल परिवहन का साधन है, बल्कि लड़कियों के लिए स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का मार्ग भी है। साइकिलों तक पहुंच प्रदान करके, शिक्षा और रोजगार में आने वाली बाधाओं को दूर करने का प्रयास करता है, जिससे लड़कियां आत्मविश्वास और सम्मान के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर सकें।