कृषि विभाग द्वारा खराब हुए उर्वरक व दवाइयां फेंकी गई जंगल में

आशीष दास

कोंडागांव/दहिकोंगा । कोंडागांव जिला मुख्यालय से महज 18 किमी दूर पर बसे ग्राम पंचायत बड़े बंजोड़ा में कृषि विभाग की घोर लापरवाही उजागर होते नजर आई है। इसमें किसानों को बाटने के लिए आई लाखो रुपयों की उर्वरक-दवाइयां रखे रखे खराब होने के साथ ही एक्सपायरी हो गई। लेकिन कृषि विभाग द्वारा इन उर्वरक-दवाइयों को किसानों को बांटने के बजाय खराब हुए इन उर्वरक एवं दवाइयों को ट्रैक्टर में भरकर जंगल में खुले में फेंक दिया गया। इससे कृषि विभाग घोर लापरवाही उजागर होते नजर आई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़े बंजोड़ा में किसान के लिए शासकीय दवाईयां कृषि विभाग ने दिया था उस दवाईयां को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवब्रत हलधर एवं किसान मित्र पाण्डु राम पोयाम के लापरवाही से किसान को दवाईयां न बांटकर एक ट्रेक्टर दवाईयां को बोटीकनेरा जंगल में फेंक दिया गया है। जिसे बोटीकनेरा गांव के सरपंच सुखराम पोयाम, किसान दासराम कोर्राम, घनश्याम कश्यप, भूपेंद्र कोर्राम, रामलाल पोयाम, मायाराम पोयाम ने मौके पर पहुंच कर फेंके गए उर्वरक व दवाईयां देखी। इस विषय पर मौके पर उपस्थित किसान मित्र से सामान को जंगल में फेंकने और किसानों के लिए आया इस निशुल्क खाद दवाइयों को नहीं बांटने का कारण पूछा जिसका जवाब उन्होंने नहीं दिया। किसानों ने ऐसा अधिकारी एवं किसान मित्र पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।