पंडरिया-नगर व ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ फसल धान के लिए खेत तैयार हैं।किसान खेतो की सफाई कर खाद आदि डालने तथा समतल करने का कार्य कर चुके हैं।लेकिन 15 जून तक पहुंचने वाला मानसून अब तक क्षेत्र में नहीं पहुंचा है।मानसून की देरी को देखते हुए अब किसानों को चिंता सताने लगी है कि कहीं खरीफ की मुख्य फसल धान देर न हो जाये।इस वर्ष समय पर व अच्छी मानसून का अनुमान लगाया जा रहा था।किंतु मानसून का शुरुवात ही सही दिखाई नहीं पड़ रहा है।मानसूनी वर्षा के आस में लोग थरहा लगाने का कार्य भी कर चुके हैं।वहीं कुछ लोग बोआई भी कर चुके हैं।जो पानी के कमी के चलते खराब न हो जाये।किसान राजकुमार ध्रुव ने बताया कि धान का थरहा लगाया गया है।लेकिन बरसात नहीं होने के कारण थरहा के तैयार होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।बिजली नहीं होने के कारण सिंचाई भी नहीं हो पा रही है।कृषक गणेश साहू ने बताया कि धान के फसल लगाने के लिए खेत तैयार कर लिए गए हैं।लेकिन बरसात नहीं होने के कारण फसल के विलंब होने की सम्भावना बढ़ गई है।कृषि विभाग के आंकड़ो के अनुसार ब्लाक अंतर्गत धान फसल बुआई का लक्ष्य 20230 हेक्टेयर रखा गया है।जिसमें 12671हेक्टयर के लिए थरहा किसानों द्वारा लगाया गया है।साथ ही 2960 हेक्टेयर में बोता का कार्य किया जा चुका है।कृषि विभाग का 7355 हेक्टयर का लक्ष्य शेष है।कृषि विकास अधिकारी तरुण दुबे ने बताया कि मानसून के अगले सप्ताह तक आने की संभावना है।किसानों द्वारा थरहा लगाने का कार्य किया जा रहा है।अभी धान का फसल विलंब नहीं हुआ है।

- June 18, 2024