साहू समाज के अध्यक्ष चुनाव में घमासान, अध्यक्ष सहित अन्य पद के लिए दो पैनल में सीधा मुकाबला, प्रचार के लिए झोंक दी ताकत, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन का त्रिवार्षिक चुनाव 31 अक्टूबर को संपन्न होगा। जिसमें 98 इकाई के 1314 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का प्रकाशन 24 अक्टूबर को किया गया, नामांकन प्रक्रिया 26 अक्टूबर को पूर्ण हुई तथा अब 31 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना मतदान समाप्ति के उपरांत की जाएगी।
इस चुनाव में तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष 2 पद , संगठन सचिव 2 पद  के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद पर दिनेश साहू एवं लालेश्वर साहू , उपाध्यक्ष महिला अंजिता साहू एवं विमला साहू, उपाध्यक्ष पुरुष के पद पर किशोर साहू एवं दुलेश्वर साहू, संगठन सचिव पुरुष के पद पर उमेश साहू एवं सुरेन्द्र साहू, संगठन सचिव महिला लीना साहू एवं भुनेश्वरी साहू के बीच चुनावी मुकाबला होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी घनश्याम साहू चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मीनारायण ने बताया कि चुनाव पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाएंगे। सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया में सहयोग की अपील की गई है। साहू समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  मतदान की तैयारी में जुट गए है। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि मतदान के लिए पांच बूथ बनाया जाएगा।