कवर्धा। कवर्धा जिला गन्ने की खेती के नाम से पूरे प्रदेश में मशहूर है और जनवरी माह के साथ साथ ठंड भी समाप्ति की ओर है ऐसे में गन्ने की पत्तियां सूखने लगी है. जिससे हल्की चिंगारी बहुत जल्द भीषण आग में तब्दील हो जाती है और जिलेभर के अलग-अलग क्षेत्र मे आगजनी की घटना सामने आती है. ताजा मामला पोंडी चौकी के ग्राम रुसे,मोहतरा,काँपा खार का है. जहां सोमवार को गन्ने की खेत मे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गया,आग लगते ही किसानों में हड़कंप मच गया. और फायरब्रिगेड टीम घटना स्थल पहुंची और ग्रामीणों के साथ आग को काबू किया गया. लेकिन दमकल की टीम को आग पर काबू कि तब तक आग ने 40 एकड़ गन्ना खेत की फसल को अपने चपेट में ले लिया था। और जलकर खाक हो गई. वहीं इस आगजनी से पिडित किसान रमेश चन्द्रवंशी, जलसू और सीताराम साहू सहित 14 किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. पिडित किसान अब नुकसान का सरकार से मुआवजा की मांग कर रहे है।







