संकुल सेमरिया विकासखण्ड धमधा जिला दुर्ग में न्योता भोजन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।न्योता भोजन’ के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली छत्तीसगढ़ की स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गरम भोजन को सामुदायिक जनभागीदारी के बदौलत और अधिक पोषण युक्त बनाने की अभिनव पहल की योजना न्योता भोजन के अंतर्गत दिनांक 19 फरवरी दिन सोमवार को 1.30 बजे शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई में नरेंद्र सारंग के द्वारा ,स्वर्गीय मन्नू लाल बंजारे की स्मृति में सभी 173 बच्चो मीठा खिलाया गया,शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया सभी 204 बच्चो को श्री गणेश साहु उपसरपंच के द्वारा जलेबी ,शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी में सभी 68 बच्चो को श्री ओनी महिलांग,सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा जलेबी खिलाया गया।




प्रदान की जाने वाली सामग्री में शाला के लिये पूर्ण भोजन, कक्षा विशेष के लिये पूर्ण भोजन अथवा अतिरिक्त पोषण आहार हो सकता है। इसके अतिरिक्त पूर्ण या अतिरिक्त पोषण हेतु सामग्री प्रदान की जा सकती है जिसे शाला के रसोईयों के द्वारा बनाकर बच्चों को परोसा जा सकता है। दान-दाताओं द्वारा प्रदान किया जाने वाला खाद्य पदार्थ अथवा सामग्री उस क्षेत्र के खान-पान की आदत (फुड हैबिट) के अनुसार होनी चाहिए। पूर्ण भोजन की स्थिति में नियमित रूप से दिये जाने वाले भोजन के समान बच्चों को दाल, सब्जी और चावल सभी दिया जाना है। फल, दूध, मिठाई, बिस्किट्स, हलवा, चिक्की, अंकुरित खाद्य पदार्थ जैसे सामग्री, जो बच्चों को पसंद हो का चुनाव अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री के रूप में किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ की स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गरम भोजन को सामुदायिक जनभागीदारी के बदौलत और अधिक पोषण युक्त बनाने की अभिनव पहल योजना है।
न्योता भोजन के शुभारंभ में बच्चो को लाभान्वित करने वाले आदरणीय श्री ओनी महिलांग,श्री गणेश साहु,श्री नरेंद्र सारंग को प्रधान पाठक कुलवंतीन चेलक,दीप्ति किरण तिर्की,सूर्य प्रकाश सोनकंडे,नीलम शशि कुजूर ,सीएसी सूर्यकान्त हरदेल एवम समस्त शालाओं के शिक्षको द्वारा सहृदय धन्यवाद दिया गया।सीएसी सूर्यकान्त हरदेल ने समाज के व्यक्तियों, जन प्रतिनिधियों,समूह,समुदाय के लोगो से आग्रह किया कि न्योता भोजन योजना अंतर्गत सहभागी बनकर,छात्रों के साथ अपनी खुशियां बांटे,आप भी इस अभिनव पहल का हिस्सा बने।






