रायपुर। ओडिशा, बलांगीर की एक युवती ने अपनी छह सहेलियों पर मारपीट और लूट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता फैशन डिजायनर है। उसका आरोप है कि सहेलियों ने उसका नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाया है। मारपीट की वजह बॉयफ्रेंड विवाद बताया जा रहा है। मारपीट करने वाली लड़कियां कोरबा की रहने वाली हैं, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर की है।
भावना नगर में पिछले सात वर्षों से किराए पर रह रही रहनुमा नाजिर ने पुलिस को बताया कि जब वो नहा रही थी, तब लड़कियां चाकू लेकर घर के अंदर घुसीं। बाथरूम के दरवाजे को लात मार कर खोला और उसका मोबाइल से वीडियो बनाने लगीं। साथ ही लड़कियों ने रहनुमा के बाल पकड़े और मारपीट की। रहनुमा ने मारपीट करने वाली लड़कियों के खिलाफ घर से कैश, सोने की अंगूठी और चेन चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है।

लड़कियों का आपस में किसी लड़के को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर रहनुमा का अपने सहेलियों के साथ विवाद हुआ। इसी बात को लेकर उनके बीच मारपीट की घटना हुई।