Filmfare OTT Awards 2025: फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स का एलान हो चुका है। आज मुंबई में आयोजित इवेंट में पुरस्कार बांटे गए। जानिए किसकी झोली में कौन सा अवॉर्ड आया?

पाताल लोक सीजन 2 के लिए जयदीप अहलावत ने जीता अवॉर्ड
अभिनेता जयदीप अहलावत को बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल) ड्रामा का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए मिला है। बेस्ट सीरीज क्रिटिक्स का अवॉर्ड भी ‘पाताल लोक सीजन 2’ को मिला है।
प्रीति पाणिग्रही बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, ‘स्टोलन’ के लिए अभिषेक बनर्जी को अवॉर्ड
बेस्ट एक्टर, वेब ओरिजनल फिल्म (फीमेल) का क्रिटिक्स अवॉर्ड प्रीति पाणिग्रही को फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ के लिए दिया गया। उन्होंने अवॉर्ड लेकर खुशी साझा की और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। अभिषेक बनर्जी को थ्रिलर फिल्म ‘स्टोलन’ के लिए बेस्ट एक्टर, वेब ओरिजनल फिल्म (मेल) का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड मिला है।
बेस्ट एक्टर बने विक्रांत मैसी और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा
वेब ओरिजनल फिल्म (मेल) क्रिटिक्स के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड विक्रांत मैसी की झोली में आया। उन्हें यह अवॉर्ड ‘सेक्टर 36’ के लिए दिया गया है। फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर, सीरीज (मेल): क्रिटिक्स ड्रामा जहान कपूर को ‘ब्लैक वॉरंट’ के लिए दिया गया है। बेस्ट डायरेक्टर, सीरीज (क्रिटिक्स) अवॉर्ड अनुभव सिन्हा को ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ के लिए दिया गया है। इसके अलावा ‘द हंट: द राजीव गांधी एसासिनेशन केस’ के लिए नागेश कुकुनूर को भी बेस्ट डायरेक्टर, सीरीज (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड दिया गया। नागेश ने इस सीरीज को डायरेक्ट किया है।







