दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 01 कुआ चौक पंचशील नगर, जिला दुर्ग निवासी तुषार साहू की विगत 10 जुलाई 2022 को शिवनाथ नदी, महमरा एनीकेट में पैर फिसलने से गिरने पर पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम कुरूद तहसील व जिला दुर्ग निवासी महेश साहू की विगत 13 जनवरी 2024 को रात्री में चिमनी ऊपर गिर जाने पर शरीर जल जाने से परिजनों द्वारा उपचार हेतु डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया, उपचार के दौरान 25 जनवरी 2024 को आग में जलने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम अमलीडीह, तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी रूपेश महिलांगे की विगत 17 अप्रैल 2024 को नहाते समय तालाब में डुबने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम रीवागहन, तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी भेवेश कुमार साहू की विगत 19 अक्टूबर 2024 को तालाब के गहरे पानी में गिर जाने पर डुबने से मृत्यु हो गई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. तुषार साहू के पिता श्री भागवत साहू, स्व. महेश साहू की पत्नि श्रीमती बीना साहू, स्व. रूपेश महिलांगे की माता श्रीमती लक्ष्मी बाई महिलांगे एवं स्व. भेवेश कुमार साहू के पिता श्री लक्ष्मीनारायण साहू को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
