पाटन ।सी.जी. डायल 112 के चालकों को नियमित व संविलियन किया जाए। छत्तीसगढ डायल 112 के वाहन चालकों को नियमित वर्दी दिया जाए। शासन नियमानुसार मासिक वेतन वृद्धि प्रति माह वेतन स्लिप वेतन की तारीख निर्धारित किया जाए। सन् 2019 से अब तक का बढ़ा हुआ वेतन दिलाया जाए। हमें वार्षिक त्यौहार बोनस नही दिया जाता। ज्वाइनिंग दिनांक 18/06/2018 से अब तक का बोनस दिलाया जाए।
5. ओटी व ओवरटाईम राशि दिलाई जाए।
6.चालकों पर वार्षिक रख रखाव जैसे जूता चप्पल के नाम से ए.बी.पी. ट्रेवल्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा प्रतिमाह 1000/- रूपया काटा जाता है जो कि प्रतिवर्ष 5500/- रूपये वर्दी के नाम से कटना चाहिए जो कंपनी के द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिचालक 12000/- रुपये काटा जाता है तथा प्रतिमाह 1000/- रूपये काटने के बावजूद अभी तक ए.बी.पी. ट्रेवल्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा वर्दी नहीं दिया जाता है। ए.बी.पी. ट्रेवल्स के उच्च अधिकारियों को वर्दी के लिए बोलने पर भी उनके द्वारा हमे ं गुमराह किया जाता है और प्रतिमाह हमारा 1000/- रूपये वेतन काटा जाता है।
7. सरकार के द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि हमारे खाते में दिया जाए।
8. कार्य अवधि के समय चालकों के साथ होने वाली घटना दुर्घटना में शासन की ओर से विभागीय सुरक्षा प्रदान किया जाए।
9.
चालकों के वेतन विलंब से दिया जा रहा है दो से तीन माह का वेतन रोक लिया
जाता है और आवाज उठाने पर एक माह का वेतन देकर चुप करा दिया जाता है। 10. ए.बी.पी. ट्रेवल्स एवं फेसलिटी मैनेजमेंट प्राईवेट लिमिटेड गुड़गांव कंपनी चालकों के द्वारा (समस्याओं के लिए) आवाज उठाने पर काम से निकाल देने की बात कही जाती है और शांत करा दिया जाता है।







